{"_id":"6adf937d4bb8cd1c210d7dae","slug":"volunteers-conducted-a-march-on-the-foundation-day-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-162847-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्थापना दिवस पर स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्थापना दिवस पर स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन
विज्ञापन
शहर के रायगंज स्थित एक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल आरएसएस के स्वयंसेवक। संवा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से खुद के स्थापना दिवस को लेकर सोमवार को नगर क्षेत्र में पथसंचलन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के भारत माता व संस्थापक डॉ. केशवबली राम हेडगेवार, सदाशिव राव गोलवरकर के चित्र पर दीप जलाकर किया गया।
ध्वजवाहक स्वयंसेवकों ने गणवेश में पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। पथ संचलन संघ कार्यालय केशवकुटी संघ भवन रायगंज से अपने पांरपरिक घोष समूह के साथ शुरू होकर पंचरस्ता होते हुए लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग, कारगिल मार्केेट, झुन्नूलाल का चौराहा, महाजनटोली होते हुए प्रकाश टाकीज, बैजनाथ चौक, गांधी पथ होते हुए पुनः पचरस्ता से संघ कार्यालय पर जाकर ध्वज प्रणाम व प्रार्थना कर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख अभय नारायण ने संघ के शताब्दी समारोह में शाखा विस्तार एवं पंच परिवर्तन पर चर्चा करते हुए एक सशक्त राष्ट्र के लिए पांच बिंदु बताया।
नगर संघचालक सर्वजीत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छह पर्व में महत्वपूर्ण पर्व विजयादशमी है, जिसमें संघ की स्थापना 23 सितंबर वर्ष 1925 विजयादशमी के दिन नागपुर में किया गया था। महाराष्ट्र के नागपुर मे मोहिते का बाड़ा स्थान पर देश की पहली शाखा का निर्माण हुआ। जो धीरे-धीरे अपनी शताब्दी वर्ष मना रही है और अब 101वीं वर्ष में शाखा विस्तार करके लाखों की संख्या में हो गई है। इसी के साथ स्वयंसेवकों की संख्या निरंतर अपने उत्थान पर है। कार्यक्रम के अध्यक्ष जय प्रकाश ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।