{"_id":"6547e227ac49e7873e04bf14","slug":"volleyball-harshit-shines-in-ups-victory-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-6091-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाॅलीबाल: यूपी की जीत में हर्षित चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाॅलीबाल: यूपी की जीत में हर्षित चमके
विज्ञापन
सुहवल। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से अंडर 17 वर्ग में आयोजित 67वीं स्कूलीय नेशनल वाॅलीबाल प्रतियोगिता में यूपी ने फाइनल मैच में राजस्थान को हराया। यूपी की टीम से खेलते हुए युवराजपुर निवासी हर्षित यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों सहित ग्रामीणों और परिजनों में खुशी है।
इसके पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी ने जम्मू कश्मीर को लगातार तीन सेटों में 25-23, 25-20, 25-18 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बातचीत में हर्षित यादव ने कहा कि अपने प्रदर्शन से वे खुश हैं। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसका नतीजा रहा कि यूपी टीम ने फाइनल जीता। अब सीनियर टीम से खेलने का लक्ष्य है। मालूम हो कि कुछ महीने पहले हर्षित का चयन प्रदेश की सब जूनियर राष्ट्रीय वाॅलीबाल टीम में हुआ था।
कोच कमलेश सिंह टुन्ना ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि हर्षित एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। इस खिलाड़ी ने अब तक यूपी स्कूली टीम की ओर से विभिन्न वर्गों में खेलते हुए कई पदक जीते हैं।