फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Viral talk of police bulldozer demolishing the house

पुलिस के बुलडोजर से घर गिरवाने की बात वायरल

Tue, 04 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Viral talk of police bulldozer demolishing the house
गाजीपुर/जमानिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से जिले में हलचल मच गई है। इसमें प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी सभासद जयप्रकाश गुप्ता की पत्नी व अन्य महिलाओं की फोटो खींचने, चालान बनवाने एवं बुलडोजर से घर गिरवाने की बात कहते हुए दिख रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व नगर पालिका परिषद के मनोनीत सभासद और प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को पुलिस ने गोकशों को संरक्षण देने के मामले में गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। जिस पर उनके समर्थकों ने बाजार बंद का आह्वान किया, वहीं उनकी पत्नी गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठ गई। जब प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी माइक से त्योहार में शांति व्यवस्था बनाने रखने की अपील करते हुए सभासद के घर पास पहुंचे तो महिलाओं को देख रुक गए। यह वीडियो इस दौरान का ही है।
विज्ञापन

00
कोई भी कार्रवाई होगी वह विधिक होगी। यदि ऐसा है तो उसका संज्ञान लिया जाएगा और कोई भी बुलडोजर या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बिना लिखा-पढ़ी और बिना विधिक कार्रवाई के नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी
00
वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। सभासद द्वारा गोकशों को संरक्षण दिया जाता था। जिसके लिए उसे जेल भेजा गया है।
- रोहन पी बोत्रे, पुलिस अधीक्षक
लोगों का आरोप
नगर के लोगों एवं सभासद की पत्नी गीता गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रभारी निरीक्षक द्वारा साजिश के तहत जयप्रकाश गुप्ता को जेल भेजा गया। इसके पीछे रामलीला समिति की जमीन सहित शिव मंदिर परिसर की जमीन पर कब्जा करना है। उन्हें जेल भेजने के बाद नई रामलीला समिति गठित कर मुन्ना गुप्ता को अध्यक्ष बना दिया और एक दिन बाद ही रामलीला की जमीन पर जेसीबी चलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed