फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villages filled with Ram, Ramayan recitation and bhajan kirtan taking place at temples.

Ghazipur News: राममय हुए गांव-गांव, मंदिरों पर हो रहा रामायण पाठ और भजन कीर्तन

Fri, 19 Jan 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Villages filled with Ram, Ramayan recitation and bhajan kirtan taking place at temples.
गाजीपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामोत्सव मनाया जा रहा है। गांव-गांव में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का बखान किया जा रहा है। साथ ही उनकी भव्य झांकी डीजे के धुन पर निकाली जा रही है और मंदिरों पर रामायण पाठ और भजन कीर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला जेल में भी रोजाना बंदी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने भी भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सभी मंदिरों पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी कराने को कहा है। नोनहरा इलाके में भी जगह-जगह श्रीराम की झांकी निकाली गई। कठवा मोड़ स्थित कासिमाबाद मार्ग पर शिवमंदिर समिति की ओर से भव्य झांकी निकाली गई। महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश रखकर चल रही थी। वहीं, युवा भगवा झंडा लेकर चल रहे थे। बहरियाबाद में अति प्राचीन हनुमान मंदिर से एक जुलूस व झांकी रामभक्तों ने निकाली। जिसमें सैकड़ों की संख्या में राम भक्त जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। जुलूस के आगे आगे श्रीराम अभ्युदय रथ उसके पीछे बैंड बाजा व डीजे तथा राम , लक्ष्मण, सीता व हनुमान की कई झांकियां थीं। जुलूस में प्रमुख रूप से अजय सहाय, उपेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश राम, शिवपूजन चौहान, आलोक सिंह, राजू सिंह, श्याम नारायण यादव, सुनील कुशवाहा, लल्लन प्रसाद, विनोद कुमार श्रीवास्तव, दुलारे लाल, कुर्बान अंसारी आदि रहे। इसके पहले भक्तों ने दोपहर तक हनुमान मंदिर के परिसर की साफ-सफाई भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed