फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers uprooted after the road was uprooted

Ghazipur News: बनने के बाद सड़क उखड़ने पर उखड़े ग्रामीण

Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers uprooted after the road was uprooted
लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय से निर्माणाधीन एक सड़क के मानक और गुणवत्ता को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही पैर की ठोकर से उखड़ रही सड़क पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। विभाग 45 लाख की लागत से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से बिजौरा गांव होते हुए नखतपुर संपर्क मार्ग तक सड़क बना रहा है। इस एक किमी लंबी सड़क के किनारे पटरी का निर्माण किए बिना निर्माण सामग्री के कम उपयोग को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह बाद ही यह सड़क छह स्थानों पर उखड़ गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक देने एवं जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रांशु सिहं, बीडीसी सदस्य सोनू सिंह, अजय श्रीवास्तव दुर्गेश सिंह, निप्पू सिंह, मुन्ना सिंह, पिंटू वर्मा सहित अन्य लोग ग्रामीण शामिल रहे। जेई बलराज साहनी ने कहा कि पटरी का निर्माण कार्य बाद में किया जाएगा। उखड़ रही सड़क को कीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed