फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers staged a protest by locking the poultry farm

Ghazipur News: पोल्ट्री फार्म पर ताला बंदकर ग्रामीणों ने दिया धरना

Fri, 25 Oct 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest by locking the poultry farm
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव में पोल्ट्री फार्म पर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने ताला बंदकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ धरना पर सुबह 10 बजे बैठ गईं। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री फार्म के चलते गांव में बड़े पैमाने पर मक्खियां पनप गई हैं। इससे गांव में संक्रमित रोग फैल रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं। सदर के नायब तहसीलदार अजय वर्मा के आश्वासन के बाद दोपहर एक बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सहेड़ी गांव में स्थापित एक पोल्ट्री फार्म से गांव के लोग काफी परेशान है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों ग्रामीण पोल्ट्री फार्म का घेराव कर गेट में बाहर ताला बंद कर धरना देकर बैठ गए। साथ ही उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के समझाने बुझाने के बाद भी धरना पर बैठे लोग नहीं माने। सदर नायब तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पोल्ट्री फार्म 2015 में स्थापित हुई थी। स्थानीय लोगों से बताया गया था कि मशीन से अंडा बनाया जाएगा। ग्रामीणों नने इसका विरोध नहीं किया। वर्तमान में करीब 60 हजार मुर्गियां पोल्ट्री फार्म में हैं और अंडा देती हैं। अंडों की यहां से थोक सप्लाई होती है। पोल्ट्री की वजह से गांव में बड़े पैमाने पर मक्खियां पनप रही हैं। इससे गांव में संक्रमित रोग फैल रहा है। लोग बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। स्थिति यह है कि मच्छरदानी में बैठकर भोजन करना पड़ता है। घर की महिलाएं रोटी बनाने के लिए आटा भी मच्छरदानी के अंदर बैठकर गुथती है। पोल्ट्री फार्म के मालिक कभी दवा का भी छिड़काव नहीं कराते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला गया। चेताया कि अगर जल्द से जल्द पोल्ट्री फार्म बंद नहीं किया जाता है, तो क्षेत्रवासी आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर धरना में शशिकांत, आशुतोष, योगेंद्र प्रताप, मनोज गौतम, सुमन, सरोज, प्रमिला, चांदनी,गीता, विद्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed