फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers protest against Kotedar

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Tue, 14 Jan 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against Kotedar
कासिमाबाद। ग्राम पंचायत खेताबपुर के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस बीच उप जिलाधिकारी कासिमाबाद को पत्रक दे आरोप लगाया कि कोटेदार राशन नहीं देता है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

कासिमाबाद विकासखंड के ग्राम पंचायत खेताबपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा नेता दिनेश चौहान के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कासिमाबाद के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के कोटेदार अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड धारकों को न देकर बरगला रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद राशन मांगने पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देते हैं। अधिकांश लोगों को राशन न देकर के हटा देते हैं। ऐसी परिस्थिति में ग्रामीणों को राशन लेना वहां पर काफी मुश्किल हो गया है। इस पर उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में अंगद राम, पंकज चौहान, रितेश यादव, सुनील चौहान, वीरेंद्र राजभर, राहुल यादव, शंभू, अनीता देवी, सुभावती देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed