फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers opposed the burial of the dead body

शव दफनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers opposed the burial of the dead body
जमानिया क्षेत्र के चितावनपट्टी गांव में बुधवार को एक समुदाय द्वारा शव को दफनाए जाने का गांव के कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया। इसके बाद तहसील एवं पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शव को दफनाया गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार घनश्याम और क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने लोगों को समझा-बुझाकर शांतिपूर्वक शव को दफन करवाया।
विज्ञापन

चितावनपट्टी गांव में एक समुदाय के किसी की मृत्यु हो गई थी। शव दफनाने के लिए समुदाय के लोग कब्रिस्तान पहुंचे। इसी बीच गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और कब्रिस्तान की जमीन को अपनी बताते हुए शव को दफनाए जाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली एवं तहसील प्रशासन को दी। इस पर तहसीलदार घनश्याम एवं सीओ हितेंद्र कृष्ण पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव के सहयोग से लोगों को किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। प्रशासन की मौजूदगी में परंपरागत ढंग से शव को दफनाया गया। इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि गांव के कब्रिस्तान की भूमि पर शव दफनाए जाने को लेकर एक पक्ष विरोध कर रहा था। समझा-बुझाकर परंपरागत ढंग से शव को दफनाया गया है। सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि शव दफनाए जाने पर कुछ विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed