{"_id":"6a0f622bbc3bd5c74c021df8","slug":"villagers-frustrated-by-power-cuts-held-employees-captive-for-seven-hours-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-152849-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने कर्मियों को सात घंटे तक किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने कर्मियों को सात घंटे तक किया बंद
विज्ञापन
मैनपुर विद्युत उपकेंद्र पर नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
गाजीपुर। भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से परेशान करंडा क्षेत्र के ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को मैनपुर विद्युत उपकेंद्र पर फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने उपकेंद्र पहुंचकर कर्मचारियों को करीब साढ़े सात घंटे तक बिजली निगम के सात कर्मचारियों को कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया और बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीण शाम तक एसडीओ कन्हैया लाल के साथ ही एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। शाम करीब 5.30 बजे मौके पर पहुंचे सैदपुर एक्सईएन सुधाकर सिंह के लिखित आश्वासन ग्रामीण माने और कमरे का ताला खोल कर बिजली निगम के कर्मियों को बाहर निकाला।
इसके पूर्व बिजली निगम की ओर से लगातार की जा रही अघोषित कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को दिन में 10 ग्रामीणों का हुजूम मैनपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचा और नारेबाजी करते हुए ड्यूटी कर रहे सात विद्युत कर्मियों को एक में बंद कर ताला लगा दिया और बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन
बुधवार रात भी क्षेत्र में महज दो घंटे बिजली मिलने से लोगों में भारी नाराजगी रही। उनका कहना था कि शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी फोन तक नहीं उठाते और समस्या समाधान के बजाय कार्रवाई की धमकी देते हैं। सूचना मिलने पर करंडा थानाध्यक्ष संतोष पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
दोपहर करीब दो बजे नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव भी उपकेंद्र पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नियमित बिजली आपूर्ति और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे रहे। ग्रामीण दीपू सिंह ने कहा कि बारह घंटे में मुश्किल से दो घंटे बिजली मिल रही है। भीषण गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। धरना-प्रदर्शन के दौरान मनीष सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, अनूप सिंह, सूरज पाल सिंह, विशाल सिंह, प्रशांत सिंह, भगत सिंह, विनय सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।