फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers engaged in protecting life and property except crop

फसलों को छोड़ पहले जानमाल की रक्षा में लगे ग्रामीण

Thu, 12 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers engaged in protecting life and property except crop
नाव पर नाविक के मना करने के बाद भी जान जोखिम में डाल कर सुरक्षित स्थान पर जाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
बाढ़ के पानी से घिरे गांवों के लोग फसल को छोड़ कर खुद और अपने परिवार की रक्षा में जुटे हैं। ग्रामीणों के सामने भोजन, पानी समेत अन्य सुविधाओं का संकट बना हुआ है। प्रशासन का दावा है कि राहत सामग्री बांटी जा रही है जबकि जमानिया, सेवराई और सुहवल के बाढ़ पीड़ितों ने राहत सामग्री का वितरण नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुहवल: बाढ़ प्रभावित गांवों के पीड़ितों को कोई राहत नहीं दी जा सकी है। प्रशासन ने राहत सामग्री बांटने का दावा किया है जबकि सचाई यह है कि पीड़ितों राहत सामग्री और जानवरों के चारे के लिए तरसना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण पटकनिया-कालूपुर मार्ग पर युवराजपुर गांव के पास पानी चढ़ने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं कई घर पानी से घिर चुके हैं।
विज्ञापन

सेवराई एवं जमानिया के कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध होने से आवागमन बाधित हो गया है। भांवरकोल : सियाड़ी गांव में धान की फसल डूब गई है। अब गांव के दक्षिणी-पश्चिमी ओर मौजूद घरों और बस्ती की तरफ पानी का रुख हो गया है। अनुसूचित जाति बस्ती के चंद्रमा राम, विनोद कुमार, दीपक सैमी, अखिलेश, सुखलाल, मुन्नीलाल, राजेश्वर, श्रीभागवन, मुंशीराम, चंडी राम, तुलसी राम, मुन्नी लाल, बृजेश, दूधनाथ राम के घरों के पास पानी पहुंच गया है। अभी तक इन्हें किसी भी स्तर से कोई राहत सामग्री नहीं दी गई। न ही इनकी कोई सुध लेने अभी तक आया। वहीं सियाड़ी संपर्क मार्ग पर पानी पहुंचन ेसे आवागमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा सेमी की दर से बढ़ रही गंगा
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर सुबह दस बजे 64.590 मीटर, बारह बजे 64.600, दो बजे 64.610 तथा शाम चार बजे 64.620 मीटर दर्ज किया गया। गंगा अब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। केंद्रीय जल आयोग की मानें तो गंगा में बढ़ाव का यह क्रम अभी बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed