फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers demonstrated against Kotdar

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Jul 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against Kotdar
बाराचंवर विकासखंड की ग्राम पंचायत दहेंदू के कोटेदार के ऊपर ग्रामीणों ने वितरण में गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को स्थानीय तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोटेदार प्रति यूनिट दो किलोग्राम राशन में कटौती कर वितरण कर रहा है। शिकायत करने पर सूची से नाम ही काट दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से दुकान की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दहेंदू के ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार दुकान पर चार-पांच दबंग किस्म के लोगों को बैठा कर राशन वितरण करते हैं। अगर कोई व्यक्ति राशन कम मिलने की शिकायत करता है, तो उसके खिलाफ वहीं पर काफी गुस्से में बात करते हैं और नाम कटवा देने की धमकी भी देते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जयप्रकाश यादव प्रति यूनिट दो किलोग्राम राशन कम देते हैं। यह सिलसिला बहुत लंबे समय से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बचत का राशन रात में व्यापारियों को बेच देते हैं। मंगलवार को तहसील कार्यालय पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहने से प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का पत्रक कोई लेने वाला नहीं था। ग्रामीण दोपहर बाद अपना प्रदर्शन समाप्त कर घर चले गए। प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक पासवान, सोनिया देवी, शेषनाथ यादव, सुभाष यादव, सावित्री देवी, सुमन देवी, मोती लाल यादव, सीमा, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, सीमा, सविता, रिंकू ,लालमणि, रेशमी देवी, कमलावती देवी, अनीता देवी, उर्मिला देवी, कन्हैया राम, वासुदेव राम, निशा देवी, नंदू राम, मुनिया देवी, पुष्पा देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed