फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers demonstrate about construction of toilets

शौचालय निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrate about construction of toilets
दुल्लहपुर थाना अंतर्गत जलालाबाद गांव के रजगीरपुर प्राथमिक विद्यालय पर शौचालय व आवास को लेकर प्र - फोटो : GHAZIPUR
दुल्लहपुर। क्षेत्र के जलालाबाद गांव के प्राथमिक विद्यालय राजगीरपुर में दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन और नारेबाजी किया। आरोप लगाया कि पांच वर्षों से लेकर अब तक एक भी शौचालय राजगीरपुर गांव में नहीं बनाया गया। 85 घर लगभग अनुसूचित बिरादरी के लोग रहते हैं, जो सरकारी योजनाओं से काफी दूर हैं। गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ता है। जब किसी अधिकारी से शिकायत की जाती है, तो अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर कोरम पूरा कर लेते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता ने बताया कि जखनिया विकासखंड के अंतर्गत सबसे बड़ा गांव जलालाबाद है। अब तक गांव में 801 शौचालय में 757 शौचालय का निर्माण हो चुका है। इसके पूर्व में 89 आवास भी बन चुके हैं। 1165 आधार कार्ड लेकर शौचालय के लिए जमा किया गया है। 1180 आवास का सर्वे कराया जा चुका है। शासन स्तर से गांव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन गांव की आबादी लगभग 32000 के आसपास है। सबको संतुष्ट करना काफी मुश्किल होता जा रहा है। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में लीलावती देवी, विद्या देवी, सविता देवी, मंत्रा देवी, सुप्रिया देवी, दुर्गावती देवी, सुनीता देवी, विमला देवी, गीता देवी, लक्ष्मीना देवी, सोहन राम, कांता राम, हर्ष राम सहित कई महिला एवं पुरुष शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed