फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers caught two youths and tied them to a tree.

Ghazipur News: ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पेड़ से बांधा

Fri, 09 Jan 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught two youths and tied them to a tree.
गाजीपुर। कासिमाबाद तहसील के पृथ्वीपुर के पास बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से बांध दियाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रहा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज़ एजेंसी नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवकों के पास तमंचा और बैग में आभूषण होने की चर्चा की जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों छिनौती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। हालांकि इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि चवरा गांव के कोई राजन नाम के व्यक्ति वाराणसी से दवा इलाज कर बेद बिहारी पोखरा से घर जा रहे थे की बाइक सवार दो संदिग्धों के द्वारा बैग छीनकर भागने लगे।
विज्ञापन

उस व्यक्ति के द्वारा पृथ्वीपुर अपने किसी रिश्तेदारी में घटना को त्वरित जानकारी दी गई जिसके बाद ग्रामीणों ने पृथ्वीपुर के पास घेराबंदी बना लिया। बताया जा रहा है कि अवैध असलहा लिए हुए थे उसके बावजूद भी लोग हिम्मत जुटाकर दौडाकर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा पेड़ में बांध दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से बंधे दोनों युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमित गुप्ता और अजय मौर्या होना बताया जा रहा है। कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि घटना मरदह थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed