फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Village of government final

गांव की सरकार का फाइनल

Wed, 09 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 09 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Village of government final
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होगा। प्रधान पद की 335 और सदस्य पद की 4213 सीट पर 3616 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनकी किस्मत का फैसला चार ब्लाक के सवा छह लाख से
विज्ञापन


अधिक मतदाता करेंगे। मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं और मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दूसरे दौर में ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है। चार चरणों में कराए जा रहे इस चुनाव के अंतिम चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तीन चरणों में जिले के
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंडों की 902 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न हो चुका है। चौथे और अंतिम चरण में मुहम्मदाबाद,  कासिमाबाद, भांवरकोल एवं बाराचवर ब्लाक की 53 न्याय  पंचायतों में प्रधान पद की 335 और सदस्य पद की

4213 सीट के लिए आज मतदान कराया जाएगा। प्रधान पद पर कुल 2332 प्रत्याशी मैदान में हैं। सदस्य पद पर सीटों की तुलना में एक तिहाई से भी कम लोगों ने उम्मीदवारी जताई है। कुल 1284 उम्मीदवार ही मैदान में है।

प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल छह लाख 31 हजार 547 वोटर करेंगे। इसमें 336728 पुरुष एवं 294819 महिला मतदाता शामिल हैं।

प्रधान पद पर सबसे ज्यादा कड़ा मुकाबला भांवरकोल में ब्लाक में है, जहां एक सीट के लगभग आठ दावेदार हैं जबकि कासिमाबाद में एक सीट पर औसतन छह उम्मीदवार दावेदार हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार मुहम्मदाबाद में मैदान में

जबकि भांवरकोल में सबसे कम उम्मीदवार उम्मीदवार मैदान में हैं। मुहम्मदाबाद ब्लाक में प्रधान पद की 89 सीट के  लिए 649,  कासिमाबाद की 99  सीट  के लिए 632, बाराचवर की 83 सीट के लिए 548 और भांवरकोल


ब्लाक की 64   सीट  के लिए 503 उम्मीदवारों के बीच घमासान है। अंतिम चरण के मतदान के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच होने वाले चुनाव के लिए संबंधित

अधिकारियों को निर्देश दिए  गए हैं।  मालूम हो कि मतों की गणना 13 दिसंबर को सुबह 7 बजे से कराई जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed