{"_id":"a7a3232bc40aa0e0949ea10afb8dad86","slug":"village-of-government-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सरकार का फाइनल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सरकार का फाइनल
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होगा। प्रधान पद की 335 और सदस्य पद की 4213 सीट पर 3616 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनकी किस्मत का फैसला चार ब्लाक के सवा छह लाख से
अधिक मतदाता करेंगे। मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं और मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा।
पंचायत चुनाव के दूसरे दौर में ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है। चार चरणों में कराए जा रहे इस चुनाव के अंतिम चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तीन चरणों में जिले के
विज्ञापन
विकासखंडों की 902 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न हो चुका है। चौथे और अंतिम चरण में मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, भांवरकोल एवं बाराचवर ब्लाक की 53 न्याय पंचायतों में प्रधान पद की 335 और सदस्य पद की
4213 सीट के लिए आज मतदान कराया जाएगा। प्रधान पद पर कुल 2332 प्रत्याशी मैदान में हैं। सदस्य पद पर सीटों की तुलना में एक तिहाई से भी कम लोगों ने उम्मीदवारी जताई है। कुल 1284 उम्मीदवार ही मैदान में है।
प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल छह लाख 31 हजार 547 वोटर करेंगे। इसमें 336728 पुरुष एवं 294819 महिला मतदाता शामिल हैं।
प्रधान पद पर सबसे ज्यादा कड़ा मुकाबला भांवरकोल में ब्लाक में है, जहां एक सीट के लगभग आठ दावेदार हैं जबकि कासिमाबाद में एक सीट पर औसतन छह उम्मीदवार दावेदार हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार मुहम्मदाबाद में मैदान में
जबकि भांवरकोल में सबसे कम उम्मीदवार उम्मीदवार मैदान में हैं। मुहम्मदाबाद ब्लाक में प्रधान पद की 89 सीट के लिए 649, कासिमाबाद की 99 सीट के लिए 632, बाराचवर की 83 सीट के लिए 548 और भांवरकोल
ब्लाक की 64 सीट के लिए 503 उम्मीदवारों के बीच घमासान है। अंतिम चरण के मतदान के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच होने वाले चुनाव के लिए संबंधित
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि मतों की गणना 13 दिसंबर को सुबह 7 बजे से कराई जाएगी।