{"_id":"6480cf453e685dc727045bc4","slug":"village-house-in-security-cordon-police-camped-ghazipur-news-c-20-1-242412-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सुरक्षा घेरे में गांव-घर, पुलिस ने डेरा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सुरक्षा घेरे में गांव-घर, पुलिस ने डेरा डाला
विज्ञापन
सैदपुर सीओ हिस्ट्रीशीटर की पत्नी की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटे
कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम मृतका का हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर/ मौधा। हिस्ट्रीशीटर विकास यादव की पत्नी नंदिनी की मौत की गुत्थी सुलझाने में सैदपुर सीओ विजय आनंद शाही ने बुधवार को जांच शुरू कर दी। अनौनी बाजार में चिकित्सक तो मधुबन गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ करने में जुटे रहे।
गांव के साथ-साथ घर के आस-पास विभिन्न थानों की पुलिस कैंप करने के साथ शिफ्टवार ड्यूटी पर तैनात है तो वहीं उच्चाधिकारी लगातार चक्रमण कर रहे हैं। इधर मंगलवार की देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। मधुबन गांव रात से ही पुलिस छावनी में तब्दील है।
गांव में सादात, बहरियाबाद, सैदपुर और खानपुर की पुलिस की तैनात है। रात के समय सीओ भुड़कुड़ा रविंद्र वर्मा और एसओ बहारियाबाद के नेतृत्व में रातभर पुलिस चक्रमण करती रही, तो दूसरे दिन बुधवार को पूरे दिन सैदपुर पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र दुबे और एसओ सादात शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने कमान संभाली।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर के भतीजे राम विलास यादव ने बताया कि पुलिस फोर्स से परिवार के लोग सहमे हुए हैं। रिश्तेदार और शुभचिंतक भय के कारण कार्यक्रम में आने से कतरा रहे हैं। इधर सीओ सैदपुर विजय आनंद शाही घटना के दूसरे दिन मधुबन गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद डढ़वल गांव पहुंचे। इस दौरान वहां के भी ग्रामीणों से बातचीत की।
हालांकि पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप समेत अन्य पहलुओं को लेकर छानबीन कर रही है, जिससे मौत की गुत्थी को सुलझाया जा सके। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच के लिए पत्र लिखा गया था। डीएम द्वारा संस्तुति मिलने के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा जांच होगी। इस मामले में पुलिस भी अपने स्तर से छानबीन करने में जुटी हुई है।
000
मौत की मजिस्ट्रेटी जांच करेंगे एडीएम, 15 दिन में सौंपेगे रिपोर्ट
गाजीपुर। हिस्ट्रीशीटर विकास यादव की गिरफ्तारी के दौरान उसकी पत्नी नंदिनी के मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम अरूण कुमार सिंह को सौंपी गई है। 15 दिनों में वे जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को मामले की जांच दी गई है। बृहस्पतिवार से दोनों पक्षों का बयान, चश्मदीदों और गवाहों को विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर तथ्य जुटाया जाएगा। उसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंपा जाएगा। संवाद