फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Village heads open front against oppression

उत्पीड़न के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा

Thu, 23 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Village heads open front against oppression
जमानिया। अपने उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद होकर ग्राम प्रधानों ने जिला पंचायत राज अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बृहस्पतिवार को करीब एक दर्जन गांवों के प्रधान विकास खंड कार्यालय पहुंचे और मांगों से संबंधित पत्रक खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

सुबह ब्लाक अध्यक्ष सियाराम यादव के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधान विकास खंड कार्यालय पहुंचे। इसके बाद पत्रक सौंपकर जिला पंचायत राज अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की। उनका आरोप है कि कई माह से गांव में किए गए विकास कार्य जैसे नाली खड़ंजा आदि का भुगतान नहीं किया गया है। इससे परेशानी हो रही है। बताया कि जब तक जीपीडीपी का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जाता है, तब तक सभी 83 ग्राम पंचायत के प्रधान गांव में मनरेगा सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, कायाकल्प योजना के तहत कोई कार्य आदि नहीं करेंगे। प्रधान विजय यादव ने कहा कि हम निष्पक्ष सेवा भाव से शासन के निर्देश पर कार्य कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों का रवैया ग्राम प्रधानों के प्रति ठीक नहीं है। जिस कारण से ग्राम प्रधानों के सम्मान को ध्यान में रखकर सभी विकास कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है। इस मौके पर संतोष कुशवाहा, उमेश यादव, मदन यादव, सुदर्शन कुशवाहा, राम राज बिंद, कृष्णा कुशवाहा, रामअशीष कुशवाहा आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed