{"_id":"63543ba2634374591e129d3e","slug":"vigilance-remained-in-major-markets-police-were-ready-everywhere-ghazipur-news-vns6803837187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख बाजारों में रही चौकसी, जगह-जगह मुस्तैद रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख बाजारों में रही चौकसी, जगह-जगह मुस्तैद रही पुलिस
विज्ञापन
धनतेरस पर्व को लेकर नगर सहित ग्रामीण इलाकों के प्रमुख बाजारों में पुलिस की चौकसी बनी रही। जगह-जगह पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। इधर प्रमुख बाजारों में आवागमन के लिए वाहन प्रतिबंधित था। वहीं अधिकारी चक्रमण करते नजर आए। जबकि लंका एवं स्टेशन रोड पर रोडवेज बसों के आवागमन करने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं नगर के अन्य बाजार सड़क किनारे लगाए गए थे, जहां से वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से जारी रहा।
दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम ने 24 अक्तूबर तक नगर के तरफ आने वाले बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। जबकि शहर के प्रमुख मिश्र बाजार को विशेश्वरगंज की ओर से जाने वाली सड़क, महुआबाग से आने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग करके वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था, जिससे दुकानों पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़ा।
जबकि गोराबाजार, लंका, स्टेशन सहित अन्य बाजार में भी खरीदारी के लिए दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे दुकान लगाया गया था और बाजार में ग्राहकों की भीड़ भी अच्छी-खासी दिखाई पड़ी। बावजूद इन बाजारों में वाहनों के आवागमन को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं दिखाई पड़ा। वहीं बाजारों में पुलिस टीम चक्रमण करती रही। वहीं पुलिस अधिकारी मॉनीटरिंग एवं चक्रमण करते नजर आए।