फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Video of debate between food inspector and sweet factory owner goes viral

Ghazipur News: फूड इंस्पेक्टर एवं मिठाई कारखाना मालिक के बहस का वीडियो वायरल

Wed, 30 Nov 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Video of debate between food inspector and sweet factory owner goes viral
जिले के एक फूड इंस्पेक्टर द्वारा सोमवार की शाम कासिमाबाद की एक मिठाई बनाने वाले कारखाने पर जांच करते समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में इंस्पेक्टर से कारखाना मालिक की जमकर बहस हो रही है। बहस के दौरान कारखाना मालिक ने जिले के फूड इंस्पेक्टर का नाम लेकर आरोप लगा रहा है कि कारखाना चलाने के लिए लगातार 50 हजार प्रति महीना की मांग कर रहे हैं, नहीं देने पर प्रताड़ित किया जा रहा है और कारखाना बंद करवाने के साथ कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। वीडियो की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले के एक फूड इंस्पेक्टर अपने चार पहिया वाहन से सोमवार को कासिमाबाद के यूसुफपुर रोड पर स्थित एक मिठाई बनाने वाले कारखाने की जांच करने पहुंचे थे। जांच के समय कारखाना बंद मिला। इसके बाद इंस्पेक्टर द्वारा फोन करके कारखाना मालिक को बुलाया गया और कारखाना खुलवाया गया। मालिक ने बताया कि कारखाना पिछले कई दिनों से बंद है। कोई मिठाई नहीं बन रही है। इसके बाद भी पुलिस बुलाकर कारखाने को खुलवा कर जांच की गई। इस दौरान ड्रम में मिठाई का शीरा पड़ा था, जिस पर काफी मक्खियां पड़ी हुई थी। वायरल वीडियो में फूड इंस्पेक्टर द्वारा सड़े शीरा को दिखाते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। इधर, कारखाना मालिक ने फूड इंस्पेक्टर से जोर-जोर से वीडियो में हाथ जोड़ कर बोल रहा है कि आपके विभाग के जिले के एक अधिकारी मुझसे 50 हजार मांग रहे हैं, नहीं देने पर आप लोग मेरा कारखाना बंद करवाने के लिए परेशान कर रहे हैं। यहीं नहीं वीडियो में कारखाना मालिक फूड इंस्पेक्टर को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि भांवरकोल, मुहम्मदाबाद और कासिमाबाद में कई और कारखाने चल रहे हैं। वहां पर आपकी छापेमारी क्यों नहीं हो रही है। विभाग की टीम क्यों वहां पर नहीं जाती है। इस पर फूड इंस्पेक्टर कह रहे हैं कि तुम मुझे सिखाओगे काम करने के लिए। मैं जानता हूं कहां कार्रवाई करनी है कहां नहीं करनी है। इसी बीच किसी सरकारी पार्टी के नेता का फोन आता है और फूड इंस्पेक्टर वहां से तुरंत चले जाते हैं। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed