फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Victory and defeat don't matter in politics

राजनीति में हार और जीत मायने नहीं रखती

Thu, 19 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Victory and defeat don't matter in politics
केंद्र सरकार के लगातार आठ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवारा मनाए जाने तथा माइक्रो डोनेशन की समीक्षा को लेकर पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम कोर कमेटी, जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि व्यक्ति की कार्य क्षमता का आंकलन उसकी तरफ से किए गए कार्यों एवं कार्य संचालन के प्रति निष्ठा एवं रुचि से होता है। राजनीति में हार और जीत मायने नहीं रखती। मायने रखती है संगठन और व्यक्ति का सिद्धांत और विचार और हम गर्व से कह सकते हैं कि भाजपा और उसके निष्ठावान कार्यकर्ता अपने मूल्यों, सिद्धांतों और विचारों पर रहकर सेवा कार्य करते रहे हैं।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के लोक कल्याण कार्यों के बल पर देश और प्रदेश में विकास के अतुलनीय कार्य हो रहे हैं। आने वाले समय में देश विश्व शिखर पर स्थापित होगा। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जो देश और समाज के प्रति संकल्पित होकर कार्य करता है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, अवधेश राजभर, दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल, राजेश राजभर, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, पीयूष राय, सुरेश बिंद, सरोज मिश्रा, किरन सिंह, विपिन सिंह, पूनम मौर्या, लालसा भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed