फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vibhuti Super Fast Express reached Gahmar late by 15 hours

Ghazipur News: 15 घंटे विलंब से गहमर पहुंची विभूति सुपर फास्ट एक्सप्रेस

Thu, 21 Nov 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Vibhuti Super Fast Express reached Gahmar late by 15 hours
बारा। हावड़ा - दिल्ली रेलखंड पर संचालित ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को रामबाग प्रयागराज से हावड़ा जाने वाली डाउन विभूति सुपर फास्ट एक्सप्रेस रात 8:06 बजे के बजाय 15 घंटे देरी से दूसरे दिन बुधवार को 11 बजे गहमर पहुंची। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को पूरी रात प्लेटफाॅर्म पर गुजारनी पड़ी। वहीं, अप विभूति सुपर फास्ट एक्सप्रेस 11:30 बजे के बाद भी दानापुर से रवाना नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


अप विभूति सुपर फास्ट ट्रेन सात घंटे तो हावड़ा - अमृतसर मेल एक घंटे की देरी से गहमर स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के बिगड़े परिचालन से आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री परेशान रहे। विभूति सुपर फास्ट एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले रौनक श्रीवास्तव, आसिफ अली, नाजिम ने बताया कि बृहस्पतिवार को शादी समारोह में पहुंचना है। ट्रेन के विलंब होने से हल्दी रस्म में नहीं पहुंच पाए। इसके इतर अमृतसर - हावड़ा मेल साढ़े तीन घंटे देरी से गहमर पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुई। इसके अतिरिक्त अन्य ट्रेनें भी एक घंटे से अधिक विलंब से रहीं। स्टेशन अधीक्षक अमर कुमार ने बताया कि अप व डाउन विभूति सुपर फास्ट एक्सप्रेस को छोड़कर अन्य ट्रेनें मामूली विलंब से संचालित हुई हैं। ट्रेनों के आगमन की जानकारी समय - समय पर प्रसारित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed