फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Verification of 6 thousand promoted students not done, salary stopped

Ghazipur News: 6 हजार प्रोन्नत छात्रों का नहीं हुआ सत्यापन, रोका वेतन

Sun, 25 May 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Verification of 6 thousand promoted students not done, salary stopped
नया शिक्षा सत्र शुरू हुए एक महीना से ज्यादा का समय बीत चुका है। अभी तक 130 विद्यालयों में अगली कक्षा में गए करीब 6 हजार छात्र-छात्राओं का सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि लापरवाही पर 17 परिषदीय विद्यालयों के सभी शैक्षणिक स्टाफ का वेतन कार्य पूरा होने तक रोक दिया गया है। वहीं अन्य विद्यालयों के कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सत्यापन की प्रक्रिया में विलंब होने के कारण वर्ष के अंतिम समय में हजारों बच्चों को डीबीटी का लाभ दिया गया था।
इस बार सत्र की शुरुआत से ही विद्यालय स्तर पर प्रोन्नति पाने वाले छात्र-छात्राओं का सत्यापन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) का लाभ बच्चों को दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत प्रत्येक बच्चे को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और बैग के लिए 1200 रुपये उनके अभिभावक के खाते में भेजा जाएगा। सत्र के प्रारंभ होने के दिन पहली अप्रैल से यह कवायद की जा रही है।

17 परिषदीय, मान्यता प्राप्त माध्यमिक, राजकीय, समाज कल्याण तथा सहायता प्राप्त मदरसा समेत 130 विद्यालयों के करीब 6 हजार बच्चों का सत्यापन अब तक पूरा नहीं हो सका है। 17 परिषदीय विद्यालयों के सभी शैक्षणिक स्टाफ का वेतन काम पूरा होने तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed