फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vehicles passing despite the ban

Ghazipur News: प्रतिबंध के बावजूद गुजर रहे वाहन

Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
vehicles passing despite the ban
बड़े वाहन शहर के बाहर होकर जाएं इसके लिए लगाए गए रूट डायवर्जन बोर्ड की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में प्रतिबंध के बावजूद वाहन धड़ल्ले से शहर से होकर गंतव्य की ओर जा रहे हैं। रौजा स्थित चौराहे पर वाराणसी, जौनपुर, सैदपुर और चंदौली जाने के लिए बोर्ड लगा हुआ है। रोडवेज और निजी बसें रौजा, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद, लंका, भुतहियाटांड होते आवागमन कर रही है। ऐसे में जहां आए दिन जाम लग रहा है। वहीं दुर्घटना की आशंका मंडरा रही है। बिहार, भांवरकोल, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद और कठवा मोड़ के तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें वाराणसी, चंदौली, सैदपुर और जौनपुर की ओर जाना है, उन्हें बाईपास होकर जाने के लिए रूर्ट डायर्वट किया गया है। इसमें भी चारपहिया वाहन पर विभाग का ज्यादा जो हैं। ऐसे में इन चार पहिया वाहनों को जमानिया तिराहा होकर जंगीपुर और मीरानपुर शक्का होते हुए फोरलेन पर जाना है। जबकि निजी और रोडवेज की बसों पर ये नियम लागू नहीं हैं। ऐसे में प्रतिदिन कठवामोड़ और मऊ की ओर से आने वाली बस, जिन्हें वाराणसी की ओर जाना है, वे रौजा, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद, लंका होते ही सवारियों के चक्कर में गुजर रही हैं। इस स्थिति से आए दिन जाम लग रहा है। यहीं नहीं रात के नौ बजे ट्रकों का आवागमन भी इन्हीं मार्गों से होता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। यातायात प्रभारी निरीक्षक सुशील मिश्रा ने बताया कि जो चार पहिया वाहन बिहार, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल की ओर से आ रही हैं और उन्हें वाराणसी, सैदपुर, जौनपुर और चंदौली जाना है। उन्हें बाईपास होकर भेजा जा रहा है। बसों को लेकर कोई दिशा- निर्देश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed