फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vehicle collides with tree due to fog, mechanic dies

Ghazipur News: कोहरे के कारण पेड़ से टकराया वाहन, मैकेनिक की मौत

Sat, 03 Jan 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collides with tree due to fog, mechanic dies
मृतक मैकेनिक विशाल वर्मा। स्रोत.. परिजन
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव के पास शुक्रवार की देर रात कोहरे के कारण तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में कासिमाबाद कोतवाली के धरवार कला निवासी मैकेनिक विशाल वर्मा (23) की मौत हो गई।
विज्ञापन

विशाल वर्मा के परिजनों ने बताया कि वह मैकेनिक का काम करता था। गांव के तीन युवकों के साथ वह करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में जेसीबी की मरम्मत करने गया था। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन भरौली गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल विशाल को मुहम्मदाबाद अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed