फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vehicle checking: Two robbers arrested from Bawada Marg

वाहन चेकिंग: बवाड़ा मार्ग से दो लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2020 08:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Vehicle checking: Two robbers arrested from Bawada Marg
सुहवल। थाना क्षेत्र के कोल्हूवीरबाबा- बवाड़ा संपर्क मार्ग पर रविवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वारदात को अंजाम देने जा रहे दो लुटेरों को धर दबोचा। पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरों में से एक हत्या, लूट और चोरी जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहा था। इसकी पुलिस को लंबे समह से तलाश थी। पकड़े गए लुटेरों की तलाशी में उनके पास से दो किलो गांजा, तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

जनपद में अपराध पर रोकथाम लगाने तथा अपराधियों की धर-पकड़ तेज करने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके लिए अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों दबिश देने के साथ ही वाहन चेकिंग और रात में गश्त बढ़ा दी गई है। इसी के तहत पुलिस टीम रविवार की रात कोल्हूवीरबाबा- बवाड़ा संपर्क मार्ग पर लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे दो लुटेरों को धर-दबोचने में कामयाब हुई। उनसे पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पकड़ेे गए लुटेरों के पास से एक तमंचा और दो कारतूस एवं तस्करी के लिए ले जाए जा रहे दो किलो 150 ग्राम गांजा एवं सात हजार रुपये नकदी बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम कालूपुर गांव निवासी रवि यादव और नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी निधि यादव बताया है। पकड़ा गया बदमाश रवि यादव पर सुहवल थाने में सात और निधी यादव पर दो मुकदमें दर्ज हैं। दोनों को संबोधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed