{"_id":"5ffdeb498ebc3e328441ad73","slug":"vdo-degree-fake-show-cause-notice-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ की डिग्री फर्जी,कारण बताओ नोटिस जारी, तीन सदस्यीय जांच टीम ने डीपीआरओ को सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ की डिग्री फर्जी,कारण बताओ नोटिस जारी, तीन सदस्यीय जांच टीम ने डीपीआरओ को सौंपी रिपोर्ट
Wed, 13 Jan 2021 12:02 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिकायत के आधार पर की गई जांच में गाजीपुर भांवरकोल विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी भोलाराम की डिग्री फर्जी पाने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र उपाध्याय ने ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खंड भांवरकोल भोलाराम की शैक्षिक योग्यता को लेकर मिले शिकायती पत्र के आधार पर तीन सदस्यीय टीम से अभिलेखों की जांच कराई।
विज्ञापन
जांच समिति की रिपोर्ट में हाईस्कूल का प्रमाण पत्र को संदिग्ध बताया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से इसकी रिपोर्ट मांगी। सचिव की आख्या में कहा गया है कि जनता जनार्दन इंटर कालेज गांधीनगर गाजीपुर के प्रमाण पत्रों की जांच में पाया गया कि भोलाराम चौरसिया पुत्र श्री धर्मदेव राम का विवरण प्रश्नगत विद्यालय में अंकित नहीं है।
विज्ञापन
जांच में फर्जी मिले अंक पत्र के आधार पर वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर उसे अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि जांच में दस्तावेज फर्जी मिलने पर वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन