फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Varanasi Hostel and Lodi Singh Dwarka Singh XI victorious

Ghazipur News: वाराणसी हास्टल और लोदी सिंह द्वारिका सिंह एकादश विजयी

Wed, 07 Feb 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Hostel and Lodi Singh Dwarka Singh XI victorious
औड़िहार। अखिल भारतीय हरिकेश सिंह बबलू स्मारक की ओर से मंगलवार को सैदपुर के अठगांवा स्थित लोदी सिंह द्वारिका स्टेडियम में तीसरे दिन हॉकी प्रतियोगिता के दो मैच खेले गए। क्वार्टर फाइनल मैच में वाराणसी हास्टल ने सैफई स्पोर्ट्स हास्टल को एक गोल से और दूसरे क्वार्टर फाइनल में लोदी सिंह द्वारिका सिंह एकादश ने झांसी स्पोर्ट्स हास्टल को 4-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मैच सैफई स्पोर्ट्स हास्टल और वाराणसी हास्टल के बीच खेला गया।खेल के 23वें मिनट में वाराणसी हास्टल के अंकित ने गोल किया। खेल के अंत तक सैफई की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच में वाराणसी ने सैफई पर जीत हासिल कर ली। दूसरे मैच में मेजबान लोदी सिंह द्वारिका सिंह स्टेडियम और झांसी स्पोर्ट्स हास्टल की टीम आमने- सामने रही। इस तरह मेजबान टीम ने स्पोर्ट्स हास्टल झांसी पर चार गोल से एकतरफा जीत दर्ज की। टेक्निकल बेंच की जिम्मेदारी आशीष ने संभाली। मैच में सरदार सतवीर सिंह, मुमताज और सौरभ सिंह रेफरी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed