फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Varanasi became the champion, Ghazipur was the runner up

Ghazipur News: वाराणसी बना चैंपियन गाजीपुर रहा रनर अप

Thu, 01 Dec 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Varanasi became the champion, Ghazipur was the runner up
मलसा स्थित शिवपूजन इंटर कालेज के हरिद्वार स्टेडियम में आयोजित 66वें दो दिवसीय मंडलीय माध्यमिक शिक्षा युवक समारोह एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को जिलाध िकारी आर्यका अखौरी ने मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में वाराणसी ने खेल के हर वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जबकि गाजीपुर दूसरे एवं जौनपुर को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

अंतिम दिन सीनियर बालिकाओं की दो सौ मीटर दौड़ में वाराणसी की आरती मौर्याछ पहले, वाराणसी की ही शिवानी मौर्या दूसरे एवं गाजीपुर की अंजू यादव को तीसरा स्थान मिला। सीनृियर बालकों की दो सौ मीटर दौड़ में जौनपुर के सचिन पाल प्रथम, गाजीपुर के दिवाकर पासवान दूसरे एवं वाराणसी के सतीश यादव तृतीया रहे। सीनियर बालकों की चार सौ मीटर में गाजीपुर के दिवाकर पासवान पहले, जौनपुर के शिवकुमार नषिाद दूसरे, जौनपुर के ही प्रदीप राजभर तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालकों की पांच हजार मीटर में चंदौली के वीरू निषाद प्रथम, जौनपुर के मंगला प्रसाद निषाद द्वितीय एवं वाराणसी के रोहन कुमार तृतीय रहे। सीनियर बालिकाओं की पांच हजार मीटर में वाराणसी की कुमारी देवी प्रथम, सोनाली पटेल द्वितीय एवं गाजीपुर की सरिता राजभर को तृतीय स्थान मिला। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में उन्होंने कहा कि शिक्षा में खेलकूद का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इस अवसर पर एसडीएम भारत भार्गव, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी, प्रधानाचार्य डा. अरविंद, कमलेश राय, प्रो. हरिकेश सिंह, नेसार अहमद फैज, मुरलीधर राय, संजय कुमार, विजय शंकर राय आदि मौजूद थे। संचालन रत्नेश कुमार राय एवं सचिदानंद दूबे ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed