गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से आगामी त्योहारों को देखते हुए लखनऊ- छपरा के मध्य एक जोड़ी वंदेभारत स्पेशल एक्सप्रेस वाया वाराणसी, सुरेमनपुर, बलिया एवं गाजीपुर सिटी चलाने का निर्णय लिया है। आरक्षित वंदेभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी का संचालन लखनऊ तथा छपरा से 25 अक्तूबर से आठ नवंबर तक 13 फेरो में किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 02270 लखनऊ-छपरा वंदेभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी 25, 26, 27, 28, 30, 31 अक्तूबर व 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवंबर तक लखनऊ से दोपहर में 2.15 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर शाम 4.05 बजे पहुंचेगी। शाम 04.07 बजे खुलकर वाराणसी जंक्शन शाम 6.20 बजे पहुंचेगी। शाम 06.25 बजे खुलकर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन 07.33 बजे पहुंचेगी। यहां से 07.35 बजे खुलकर बलिया रात में 08.23 होते हुए छपरा के लिए रवाना होगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 02269 छपरा - लखनऊ वंदेभारत स्पेशल एक्सप्रेस 25, 26, 27, 28, , 30, 31 अक्तूबर एवं 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवंबर तक छपरा से रात 11 बजे खुलकर सुरेमनपुर रात 11.35 बजे पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद 11.37 बजे खुलेकर बलिया रात में 12.05 बजे पहुचेगी। यहां से 12.07 बजे खुलकर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन रात में 12.59 बजे पहुंचेगी। रात में 01.01 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार की ओर से दी गई।