फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vaceenation

पीएचसी पर 78 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

Mon, 03 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
vaceenation
जमानिया। लॉकडाउन के बावजूद निर्धारित केंद्रों पर सोमवार को टीकाकरण एवं कोविड की जांच का कार्य जारी रहा। 45 वर्ष के ऊपर के सभी पात्र लोग निकटतम केंद्र पर आधार कार्ड या अन्य कोई आईडी प्रूफ के साथ वैक्सीन लगवाते नजर आए तो वहीं कई लोग कोविड की जांच करवाते दिखाई दिए। सोमवार को नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 78 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। लॉकडाउन के बावजूद निर्धारित केंद्रों पर टीकाकरण लगातार जारी है। 45 वर्ष से ऊपर वाले सभी पात्र व्यक्ति आधार कार्ड लेकर निकटतम टीकाकरण केंद्र में पहुंचे और टीका लगवाया। आधार कार्ड लेकर के लोग घर से निकले। पुलिस ने पहले रोका फिर टीकाकरण करने के लिए जाने की बात सुनकर पुलिस कर्मियों ने छोड़ दिया। 45 वर्ष से ऊपर के करीब 78 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि कोविड-19 की तीसरे चरण कि वैक्सीन लग रही है। कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे हालात में पात्र लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीन अवश्य लगवाएं। वैक्सीन प्रभावी और सुरक्षित है। लॉकडाउन के बाद भी 78 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि रविवार को टीकाकरण नहीं हुआ है। बताया कि अभी तक 18 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए वैक्सीन नहीं आई है। वैक्सीन उपलब्ध होने पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed