फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vaccine ended in one and a half hours, people returned

डेढ़ घंटे में खत्म हो गई वैक्सीन, लौटे लोग

Fri, 16 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vaccine ended in one and a half hours, people returned
गाजीपुर। जिले में वैक्सीन की मांग बढ़ती जा रही है। लेकिन लगवाने वाले इतनी अधिक संख्या में पहुंच रहे कि टीका जल्द ही खत्म हो जा रहा है। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में काफी लोग बिना टीका लगाए वापस लौट गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग डिमांड के मुताबिक डोज न मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में 19 हजार 900 वैक्सीन की डोज आई थी। जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी को इन्हें भेजा गया। जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह टीका लगाने के लिए लोग पहुंचने लगे थे। डेढ़ घंटे के भीतर ही वैक्सीन खत्म हो गई और कई लोग बिना टीका लगाए वापस हो गए।
विज्ञापन

जिला सदर अस्पताल में टीका लगवाने आए फतुल्लहपुर के अरविंद कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। बाहर जाने से पहले टीका लगवाने आया था। एक घंटे तक लाइन में लगा रहा। पता चला कि टीका खत्म हो गया है। ऐसे में बिना टीका लगवाये ही वापस लौटना पड़ा। शहर के आनंद विहार कालोनी निवासी कृष्ण चंद्र राय भी टीकाकरण नहीं होने से बेरंग लौटे। बताया कि पिछले तीन दिनों से यहां वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के दौड़ रहे हैं। लेकिन आज भी बिना टीका लगवाये वापस जाना पड़ रहा है। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि मांग के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। जैसे-जैसे वैक्सीन मिलेगी लोगों को लगाया जाएगा। जमानिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को टीकाकरण का कार्य दोपहर करीब एक बजे से शुरु हुआ। इससे कोविड वैक्सीन लगवाने आए लोग परेशान और कर्मचारी इधर-उधर परिसर में घूमते नजर आए। अव्यवस्था देख कर कई लोग बिना वैक्सीन लगवाए चले गए। पीएचसी के कर्मचारियों ने पहले तो वैक्सीन आ रही है का बहाना बनाया। जब वैक्सीन नहीं पहुंची तो टोकन बांटना शुरु कर दिया कि वैक्सीन आने वाली है। चार घंटे बीत गए और फिर वैक्सीन पहुंची। इसके बाद भीड़ वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच गई और अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाने आए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। टोकन के आधार पर वैक्सीन लगवाने की बात कही। इस बीच कई तो बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौट गए। सुनीता और विजय निवासी डुहिया, सोनू उपाध्याय निवासी मोहम्मदपुर, गंगोतरी निवासी बहादरपुर, गोजिना निवासी फुफुआंव, फातमा बेगम निवासी उमरगंज, दूधनाथ सिंह निवासी नूरपुर और रूपमणी देवी निवासी नूरपुर ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से बैठे हैं लेकिन वैक्सीन नहीं लगी। उधर, भीड़ को देख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने मोर्चा संभाला और सभी को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed