फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vaccenation

युवाओं को टीका आज से, तैयारी पूरी

Fri, 30 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
vaccenation
गाजीपुर। संक्रमण के बीच जिले के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें एक मई से कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अमली जामा पहनाया। विभाग को 1100 वायल मिल गया है जिससे करीब 11 हजार लोग लाभान्वित होंगे। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटरों पर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का कोविड-19 टीकाकरण शुरु किया जाएगा। इसके लिए 11000 कोविशील्ड और 6000 को-वैक्सीन डोज विभाग को प्राप्त हो चुकी है। शनिवार को जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के साथ ही जिले के 16 ब्लाकों के स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिले के 73 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। बताया कि इस टीकाकरण के लिए लाभार्थी कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप के माध्यम से फ्री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके साथ ही साथ वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर स्पाट रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक टीकाकरण केंद्र पर अधिकतम 125 लोगों का एक दिन में टीकाकरण किया जाएगा जिसमें 50 प्रतिशत प्री-रजिस्टर्ड व्यक्ति और 50 प्रतिशत स्पाट रजिस्ट्रेशन वाले व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद भीड़ बढ़ने पर लोगों को अगले दिन टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 11433 हेल्थ केयर वर्कर एवं उतनी ही संख्या में फ्रंटलाइन वर्कर और 45 वर्ष से ऊपर के 102538 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed