फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vacceen

स्वास्थ्यकर्मियों को टीके का दूसरा डोज लगा

Fri, 19 Feb 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
vacceen
जिला अस्पताल में कोविड-19 का दूसरा डोज लगवाते डा. स्वतंत्र सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के 20 केंद्रों पर सुबह नौ बजे से कोरोना टीकाकरण का कार्य शुरु हुआ। शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 1382 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे से शुरु वैक्सीनेशन के तहत डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का दूसरा डोज लगा। इस दौरान उनके चेहरे पर सुरक्षा के साथ-साथ संतोष के भाव साफ झलक रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए लाभार्थियों को टीका लगाने के लिए 2836 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। विभिन्न केंद्रों पर सुबह साढ़े आठ बजे से टीकाकरण टीम पहुंचकर लाभार्थियों के आने का इंतजार करती रही, लेकिन काफी कम संख्या में टीका लगाने के लिए लोग पहुंचे। टीका के दूसरे डोज के लिए 1300 लाभार्थियों का लक्ष्य था। इसमें 993 डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। सुबह नौ बजे से जिला अस्पताल में टीकाकरण शुरु हो चुका था। दूसरे डोज के लिए एक-एक करके लाभार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया था। इस दौरान मुख्य गेट पर खड़े स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लाभार्थियों की आईडी जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि जो स्वास्थ्य कर्मी छूटे हैं। उनका टीकाकरण होना था, लेकिन उनकी संख्या काफी कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed