फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR registered in case of woman's assault

Ghazipur News: महिला की पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 15 Oct 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of woman's assault
मनिहारी। नाली से निकाला गया कचरा दरवाजे के सामने रखे जाने का विरोध करने पर महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। 48 घंटे बाद भी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर पीड़ित महिला ने 8 अक्टूबर को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद शादियाबाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन में जुट गई है। शादियाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर देकर अवगत कराया कि, बीते छह अक्तूबर को गांव के ही लोचन बिंद नाली से कचरा निकालकर दरवाजे के सामने ही रख रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपी ने बीते छह अक्तूबर की रात करीब आठ बजे लाठी लेकर घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने मारपीट की। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया, जिसके बाद आठ अक्तूबर को पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed