फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vacated village communityगाजीपुर

खाली कराई ग्राम समाज की जमीन

Fri, 28 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 28 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
सुहवल।
विज्ञापन

रेवतीपुर विकास खंड अंतर्गत कालूपुर गांव के हरिजन बस्ती में ग्राम समाज की भूमि पर गांव के ही कुछ दंबग लोगों ने कब्जा कर रखा था। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान मनोज यादव ने बीस जून को पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने मंडलायुक्त और डीएम को पत्र भेजकर तत्काल अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया।

प्रमुख सचिव का पत्र मिलते ही शुक्रवार को जमानिया एसडीएम राजकुमार ने दंबगों द्वारा ग्रामसभा की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया ।   गांव के हरिजन बस्ती में खाली पड़ी ग्राससभा की जमीन पर गांव के ही कुछ दंबगों ने कब्जा कर कच्चा मकान और झोपड़ी बनाया था।  इसके चलते  रास्ता अवरुद्ध होने के साथ ही जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई थी।  ग्राम सभा की जमीन को खाली कराने के लिए जनपद के अधिकारियों से गुहार लगाई गई थी पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो प्रधान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से की थी।
विज्ञापन


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने बीते 18 अगस्त को वाराणसी  के मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री  को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार हर्ष नारायण, प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज  कुमार सिंह, प्रधान मनोज यादव, शीला तिवारी, रवींद्र प्रसाद लाल, लेखपाल सागर कुशवाहा, बृजकिशोर आदि मौजूद रहे।एसडीएम जमानिया राजकुमार ने बताया कि  कालूपुर गांव की सार्वजनिक जमीन पर  कुछ अराजक तत्वों ने कब्जा जमा लिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर जमीन को खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed