फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Usage money for toilet construction

हड़प रहे शौचालय निर्माण का भी पैसा

Wed, 02 Sep 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Usage money for toilet construction
मनिहारी। सरकारी योजनाएं गरीबों तक वास्तव में किस हद तक पहुंच रही हैं इसका जीता जाता जागता उदाहरण मनिहारी ब्लॉक के सिखडी गांव में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में जहाँ शौचालय पात्रता सूची में दिव्यांग धर्मेद्र कुमार का नाम आने के बाद भी उसे काफी दौड़ाया गया। यह पति पत्नी दोनों दिव्यांग हैं। थक हार कर खुद के पैसे से उसने अपना शौचालय बनवा लिया। बाद में प्रोत्साहन राशि में मिले ख12 हजार में से छह हजार रूपये प्रधान और सचिव के कमीशन के रूप में चला गया। बाकी छह हजार दिव्यांग को देकर उसका मुंह बंद करने की कोशिश की गई। इसकी शिकायत दिव्यांग ने खुद अखबार नुमाइंदों से करते हुए प्रधान और सचिव पर गंभीर आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर बाकी शेष राशि नहीं मिली तो हम दोनों दिव्यांग पति पत्नी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी दिनेश कुमार मौर्य ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। मैं गाव सचिव को तलब कर इसका निस्तारण करवाता हूं। जबकि ग्राम प्रधान परशुराम यादव ने कहा कि एक किस्त दे दिया गया है, दूसरी किस्त आते ही दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed