फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   US in semi-finals after defeating Muhammadabad in tie breaker

Ghazipur News: टाई ब्रेकर में मुहम्मदाबाद को हराकर उसिया सेमीफाइनल में

Mon, 13 Jan 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
US in semi-finals after defeating Muhammadabad in tie breaker
अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित अंतरप्रांतीय फुटबॉल मैच में गाजीपुर के उसिया की टीम ने मुहम्मदाबाद को हरा दिया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेपी रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में उसिया गाजीपुर और मुहम्मदाबाद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 45-45 मिनट के हुए खेल में दोनों टीम ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन कोई भी टीम निर्धारित समय में गोल नहीं कर पाई। दूसरे हॉफ में उसिया की टीम ने मुहम्मदाबाद के ऊपर दबाव बनाया लेकिन गोलरक्षक के शानदार प्रदर्शन से वह नाकाम रहा। इसके टाई ब्रेकर में उसिया ने मुहम्मदाबाद को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद यादव, हाजी बिस्मिल्लाह, शाह आलम खान, रामधनी यादव आदि मौजूद रहे। निर्णायक दिलशाद खान और उमेश निषाद और कमेंट्री आतिफ खान ने की। कमेटी के अध्यक्ष नईमुल हक खान ने बताया कि 15 जनवरी को बिहार और उत्तर प्रदेश महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed