फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uproar, fight over refusal to give diesel slip

डीजल की पर्ची देने से मना करने पर हंगामा, मारपीट

Thu, 25 Feb 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Uproar, fight over refusal to give diesel slip
गाजीपुर। नगर कोतवाली के बंशीबाजार स्थित एक निजी पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को पेट्रोल भरवाकर फर्जी डीजल की पर्ची देने से मना करने पर कुछ मनबढ़ लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है जिस पर छानबीन की जा रही है। आरकेबीके पेट्रोल पंप के मैनेजर ओमप्रकाश ने बताया कि एक कार से एक व्यक्ति पहुंचा और आठ सौ रुपये का पेट्रोल वाहन में लिया। इसके बाद कर्मचारी पर फर्जी डीजल की पर्ची देने का दबाव बनाने लगा। जब कर्मचारी ने ऐसा करने से मना किया तो गाली-गलौज करने के साथ अपने कुछ लोगों को बुला लिया। आरोप लगाया कि वह व्यक्ति अपने आप को एसडीओ बता रहा था। इधर देखते ही देखते बिजली विभाग के कुछ लोग भी पहुंच गए और पंप के प्रोपराइटर ललिता देवी एवं उनकी पति विजयशंकर यादव को धक्का देकर मारने-पीटने का प्रयास करने लगे। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मैनेजर ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से पंप की बिजली काट दी गई है। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed