फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Upon returning from the competition, Sonali was welcomed at the railway station.

Ghazipur News: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता से लौटने पर सोनाली का रेलवे स्टेशन पर स्वागत

Mon, 02 Feb 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Upon returning from the competition, Sonali was welcomed at the railway station.
सिटी रेलवे स्टेशन के गेट पर कबड्डी खिलाड़ी सलोनी चौहान का स्वागत करते लोग। स्रोत- आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। तेलंगाना के गाची बोवली इंडोर स्टेडियम में 27 से 29 जनवरी तक 71वीं राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप से लौटने के बाद सोनाली चौहान का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश सहित 29 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में यूपी की टीम में जिले की सोनाली चौहान और अंकिता यादव का चयन हुआ था। प्रतियोगिता में सोनाली को अंतिम सात में खेलने का मौका मिला। वहां से वापस लौटने पर रविवार को उसका स्थानीय सिटी स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश की टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ से पराजय का सामना करना पड़ा। सोनाली इससे पहले भी जूनियर स्तर पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोनाली का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। इसके बाद महेशपुर में भी उसका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह यादव के साथ ही संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम, प्रबंधक दिनेश कुमार यादव, आकाश सिंह, अश्विन राय, दिनेश सिंह, अमरनाथ यादव, तारकेश्वर, वीरेंद्र यादव, सवरू यादव, अंजनी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed