फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP news accused of embezzlement of 13 crores in name of chit fund company arrested from Ghazipur

यूपी: चिटफंड कंपनी के नाम पर 13 करोड़ के गबन का आरोपी गाजीपुर से गिरफ्तार

Sun, 24 Oct 2021 09:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Oct 2021 09:00 PM IST
सार

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में कुछ लोगों ने इंडस वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम से चिट-फंड कंपनी खोली थी। प्रलोभनकारी योजनाओं में लोगों से पैसे जमा कराए और करीब 13 करोड़ रुपये लेकर 2016 में फरार हो गए।  

विज्ञापन
UP news accused of embezzlement of 13 crores in  name of chit fund company arrested from Ghazipur
पुलिस की गिरफ्त में करोड़ों के गबन का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) वाराणसी और सादात पुलिस ने सोनभद्र में चिट फंड कंपनी के नाम पर 13 करोड़ का गबन करने के आरोपी को गाजीपुर के मलौरा गांव से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद टीम उसे लेकर वाराणसी रवाना हो गई।  
विज्ञापन


वर्ष 2011 में सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में कुछ लोगों ने इंडस वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम से चिट-फंड कंपनी खोली थी। प्रलोभनकारी योजनाओं में लोगों से पैसे जमा कराए और करीब 13 करोड़ रुपये लेकर पांच वर्ष बाद 2016 में फरार हो गए।
विज्ञापन


मामले में राबर्ट्सगंज में कंपनी के डायरेक्टर के विरुद्ध पंकज जायसवाल ने धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों को तैयारकर निवेशकों का धन गबन किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सादात थाना क्षेत्र के मलौरा गांव निवासी आरोपी रविंद्र बहादुर को उसके घर के पास से आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी और सादात पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी चलाता था दवा की दुकान

गिरफ्तार आरोपी को सोनभद्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ एनबीडब्लू एवं फरारी का आदेश दिया गया था। टीम के हत्थे चढ़ा आरोपी पहले राबर्ट्सगंज के जिला अस्पताल के पास दवा की दुकान चलाता था। गिरफ्तारी में ईओडब्ल्यू के साथ सादात थाने के मुख्य आरक्षी रामराज, आरक्षी शिवकुमार पाल एवं संतोष कुमार शामिल रहे।
पढ़ेंः गाजीपुर में फर्नीचर व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

हिस्ट्रीशीटर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

 जलालाबाद स्थित मऊ-गाजीपुर बार्डर से पुलिस टीम ने रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर को तमंचा एवं दो कारतूस के साथ धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चलान कर दिया गया।  थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुई। उसने अपना नाम भुड़कुड़ा थाने के घटारो गांव निवासी अमित कुमार बताया। इसके ऊपर आजमगढ़ और गाजीपुर सहित हत्या की धमकी सहित कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed