फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Election 2022 Samajwadi Vijay Rath Yatra begins from Ghazipur today Akhilesh Yadav will return to Lucknow from Purvanchal Expressway

यूपी चुनाव 2022: आज गाजीपुर से समाजवादी विजय रथ यात्रा का आगाज, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अखिलेश यादव लौटेंगे लखनऊ

Wed, 17 Nov 2021 01:01 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/ आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/ आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 Nov 2021 01:01 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज पूर्वांचल में चुनावी फिजा बनाएंगे। गाजीपुर में समाजवादी विजय रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे जो आजमगढ़ होते हुए लखनऊ तक जाएगी। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Samajwadi Vijay Rath Yatra begins from Ghazipur today Akhilesh Yadav will return to Lucknow from Purvanchal Expressway
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन बुधवार को गाजीपुर के पखनपुरा में हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री 11.30 बजे पखनपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12.30 बजे वे विजय रथ में सवार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। यात्रा के दौरान वे बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर, आजमगढ़, मऊ में जनसंपर्क और सभाएं भी करेंगे। 

विज्ञापन


सपा मुखिया के कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को अधिकारियों और सपा नेताओं का पखनपुरा आना-जाना लगा रहा। दोपहर में करीब 50 सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पखनपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिसमें पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह समेत अन्य लोग थे।
विज्ञापन


जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए गांव-गांव संपर्क
वहीं, जिला प्रशासन सपा नेता के आगमन की तैयारियां की चाक-चौबंद व्यवस्था में लगा है। मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात होने के साथ जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। दूसरी ओर सपा के नेता और पदाधिकारी जनसभा स्थल पर भीड़ जुटाने के लिए आस-पास के गांवों में संपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के इंतजाम से लेकर जनसभा स्थल तक आने-जाने की व्यवस्था का मौका मुआयना किया गया। जनसभा को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव दोपहर 12.30 हैदरिया से एक्सप्रेस-वे के रास्ते विजय रथ पर सवार होकर आठ जिलों से होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

अखिलेश के विजय रथ में ओमप्रकाश राजभर भी होंगे शामिल

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पहली बार अखिलेश यादव के साथ यात्रा में शामिल होंगे। इसके पहले उन्होंने 27 अक्तूबर को अखिलेश यादव के साथ मऊ में जनसभा की थी।

अब वह समाजवादी विजय रथ यात्रा में शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वह गाजीपुर से लखनऊ तक होने वाली समाजवादी विजय यात्रा में रहेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के कारण मंगलवार को समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा रद्द हो गई थी। 
पढ़ेंः सपाजनों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलाई साइकिल, 28 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

समाजवादी विजय रथ यात्रा का जगह-जगह होगा स्वागत

समाजवादी विजय रथ यात्रा  12.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होते हुए आजमगढ़ में पहुंचेगी। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह उनका स्वागत होगा। आजमगढ़ में सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने सभी  कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से 17 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचने की अपील की है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सन 2022 में सपा सरकार बनेगी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता इस बात को जानती है कि आजमगढ़ व प्रदेश का विकास अखिलेश यादव ने ही किया है। सरकार डर रही है। इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई जो 16 नवंबर प्रस्तावित थी। अब जनता इसका जवाब जरूर देगी। 
पढ़ेंः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन: ओमप्रकाश राजभर बोले- गरीबों को डराने के लिए फाइटर प्लेन से आए पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed