आजमगढ़: सपाजनों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलाई साइकिल, 28 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण तय था। उससे पहले आजमगढ़ में सपाइयों ने एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते हुए साइकिल यात्रा निकाली।
विस्तार
सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण तय था। उससे पहले आजमगढ़ में सपाइयों ने एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते हुए साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और विधायक नफीस अहमद ने श्रीनगर सियरहां गांव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप ने असोना गांव के पास और सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने सठियांव में फीता काटा।
इसके अलावा लालजीत यादव ने किशुनदासपुर में फीता काटकर कहा कि उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लोकार्पण कर दिया। सपाजनों ने कहा कि इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। सपा के कार्यों को भाजपा अपना बता रही है। उनके नाम भी बदल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भी नाम बदला गया है। पहले इसका नाम समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था।
पढ़ेंः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: पीएम से पहले सपाइयों ने किया लोकार्पण, सपा के पूर्व विधायक ने काटा फीता, निकाली साइकिल यात्रा
रोक के बाद भी कई जगह एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंगलवार को पुलिस की रोक-टोक के बाद भी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए और एक्सप्रेस-वे पर पुष्प वर्षा कर उसे जनता को समर्पित किया। सपाजनों ने एक्सप्रेस-वे को समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बताया।
गाजीपुर में राही पर्यटक गृह में पत्रकार वार्ता करने के बाद हैदरिया के लिए निकले पार्टी के नेताओं को पुलिस ने बल प्रयोग कर रोकने का प्रयास किया लेकिन उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस नहीं रोक पाई।
पढ़ेंः डॉक्टर ने बच्ची से की गंदी हरकत: मामले में लापरवाही पर विवेचना अधिकारी निलंबित, कोतवाली प्रभारी पर भी गिरी गाज