फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Cabinet Expansion Ghazipur sadar MLA Sangeeta Balwant bind may become minister in yogi cabinet Political activity intensifies

मंत्रिमंडल विस्तार: विधायक संगीता बलवंत बनीं योगी सरकार में मंत्री, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Sun, 26 Sep 2021 05:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Sep 2021 05:36 PM IST
सार

यूपी मंत्रीमंडल विस्तार में गाजीपुर सदर से भाजपा विधायक संगीता बलवंत भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो गई हैं। संगीता बलवंत की पहचान जमीन से जुड़े नेताओं के तौर पर होती है। 

विज्ञापन
UP Cabinet Expansion Ghazipur sadar MLA Sangeeta Balwant bind may become minister in yogi cabinet   Political activity intensifies
गाजीपुर सदर से भाजपा विधायक संगीता बलवंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में कुछ ही माह बाद विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रविवार शाम मंत्रीमंडल विस्तार किया गया।  गाजीपुर सदर से भाजपा विधायक संगीता बलवंत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि रविवार दोपहर से ही उनके नाम की चर्चा शुरू हो गई थी, जिसके बाद गाजीपुर में सरगर्मी बढ़ गई। उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी।

विज्ञापन


भाजपा विधायक संगीता बलवंत का पूरा नाम संगीता बलवंत बिंद है। संगीता बलवंत का जन्म गाजीपुर शहर में ही हुआ। उनके पिता स्व. रामसूरत बिंद रिटायर्ड पोस्टमैन थे। संगीता को छात्र जीवन में पढ़ाई और कविता का शौक रहा है।  छात्र जीवन से ही वह राजनीति में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


वो स्थानीय पीजी कॉलेज, गाजीपुर छात्रसंघ की उपाध्यक्ष भी रही हैं। जमानियां क्षेत्र से निर्दल जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। वर्तमान में गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। संगीता बलवंत ने जमानियां कस्बा निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.अवधेश से शादी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः ओबरा विधायक संजय गोंड़ को मिल सकता है योगी कैबिनेट में मौका, जानिए इनके बारे में

मंत्री बनने की चर्चा क्यों

UP Cabinet Expansion Ghazipur sadar MLA Sangeeta Balwant bind may become minister in yogi cabinet   Political activity intensifies
संगीता बलवंत बिंद - फोटो : सोशल मीडिया।

2017 में पहली बार विधायक बनीं  संगीता बलवंत बिंद पिछड़ी जाति से आती हैं। पूर्वांचल में इस समुदाय के काफी संख्या में मतदाता हैं। संगीता की पहचान जमीन से जुड़े नेताओं के तौर पर होती है। अपने क्षेत्र में वह काफी लोकप्रिय भी हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए इनकी भूमिका काफी अहम हो सकती है।


2014 में भाजपा में हुई थीं शामिल

संगीता बलवंत की राजनीतिक करियर की शुरुआत बसपा के साथ हुई थी। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन्हें भाजपा में शामिल कराया। कहा जाता है कि मनोज सिन्हा के प्रयासों के कारण संगीता को 2017 विधानसभा चुनाव में  सदर विधानससभा से टिकट मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed