{"_id":"603be1918ebc3e769d47322a","slug":"up-board-ghazipur-news-vns577374045","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर के केंद्र मानक अनुसार नजदीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर के केंद्र मानक अनुसार नजदीक हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। आपत्तियों का निपटरा करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2021 की परीक्षा के लिए रविवार को 252 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी। जिला समिति ने 253 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को संस्तुति के लिए भेजी थी। एक केंद्र मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर उसे निरस्त कर दिया गया। उधर, बोर्ड ने दूर के केंद्रोें को मानक के अनुसार नजदीक कर दिया है। जिला जांच समिति की ओर से 30 परीक्षा केंद्र नए बनाए गए थे। जबकि 27 परीक्षा केंद्र मानक के अनुरूप न मिलने पर समिति ने निरस्त कर दिया और 3 नए केंद्र बनाए। इस तरह कुल 253 परीक्षा केंद्रों की सूची अनुमोदन के लिए बोर्ड को भेजा था। परीक्षा केंद्रों की जारी अंतिम सूची में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए जिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा आवंटित थी उसे घटाकर मानक के अनुरूप कर दिया गया है। दूर आवंटित केंद्र को मानक के अनुसार नजदीक किया गया है।
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुरु में 250 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की थी। तीन दिनों के अंदर उससे संबंधित आपत्तियां भी मांगी थी। विद्यालयों की तरफ से कुल 567 आपत्तियां प्राप्त हुई थी। इनमें 423 आपत्तियां परीक्षा केंद्र दूर होने को लेकर थी जबकि 123 आपत्तियां परीक्षा केंद्र को लेकर और 19 आपत्तियां अन्य समस्याओं को लेकर पड़ी थी। आपत्तियों की जांच जिलाधिकारी की ओर से उपजिलाधिकारियों को भेज कर कराई गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बताया की सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए केंद्रों की सूची को अनुमोदन के लिए भेजा गया था। बोर्ड की ओर से 252 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।