फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Unlak One-all shops opened, market remained Gulzar

अनलाक वन-सभी दुकानें खुलीं, बाजार रहा गुलजार

Mon, 01 Jun 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Unlak One-all shops opened, market remained Gulzar
गाजीपुर। अनलाक-वन शुरू होते ही सोमवार को जिले में सब कुछ बदला-बदला नजर आया। सड़कों पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ गई। छोटी-बड़ी सभी दुकानें खुलीं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजार गुलजार रहे क्योंकि अधिकतर दुकानें खुली रहीं। दोपहर में थोड़ा सन्नाटा जरूर दिखा, लेकिन शाम के समय रोज की अपेक्षा बाजारों में अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

छोटी-बड़ी सभी सड़कों पर जहां आवागमन बढ़ गया, वहीं सरकारी दफ्तरों में भी अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ फरियादियों की चहल-पहल दिखाई देने लगी। कुछ रोडवेज बसों का संचालन भी शुरू हो गया। उधर, रेलवे स्टेशनों पर भी गाड़ियों के संचालन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आरक्षण काउंटर पर लोग टिकटों की बुकिंग रद्द कराने में जुटे हैं। पहला दिन होने के कारण सैलून तथा ब्यूटी पार्लर की छिटपुट दुकानें खुली देखी गई। ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में भी रोज की अपेक्षा अधिक रौनक दिखाई दी। हालांकि अधिकतर स्थानों पर न तो लोगों ने शोसल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न मास्क पहने मिले। कोरोना संकट के बीच सुबह से ही धूप और छांव का खेल जारी रहा। सोमवार को पूरे दिन हल्की धूप और ठंडी हवा चलती रही। दुकानें खुलते ही बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। दस बजते-बजते लगभग पूरा बाजार गुलजार हो गया था। काफी दिनों बाद लोग अपने इच्छानुसार हर सामान की खुलकर खरीददारी करते दिखाई दिए। बाजारों में कहीं- कहीं सामाजिक दूरी का पालन हो रहा था, तो ज्यादातर जगहों पर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के बाजार में चहलकदमी कर रहे थे। यह स्थिति सुबह से देर शाम तक बनी हुई थी। हालांकि चल रहे लाकडाउन की समय-सीमा 30 जून तक भले ही बढ़ा दी गई हो लेकिन जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी तरह की दुकानों को खोलने का हरी झंडी दे दिया है। इस छूट के बाद चहुंओर चहल-पहल दिखाई देने लगा है। शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed