फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Unknown woman dies after being hit by vehicle

वाहन के धक्के से अज्ञात महिला की मौत

Sat, 05 Mar 2022 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Unknown woman dies after being hit by vehicle
सुहवल। नगर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी के पास अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क किनारे खड़ी एक महिला की मौत हो गई। उसकी उम्र 50 साल आंकी गई है। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी तो शव मर्चरी में रखवा दिया गया। सोशल मीडिया के सहारे उसकी की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर में सड़क किनारे महिला खड़ी थी। इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने धक्का मार दिया। इधर घटना स्थल पर जब- तक लोग पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना चौकी के पास होने पर पहुंची पुलिस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। साथ ही शिनाख्त का प्रयास करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

हादसे के मौके पर भीड़ जुट जाने के कारण जाम लग गया। जाम में चुनाव ड्यूटी में विभिन्न जगहों पर जा रही फोर्स और चुनाव अधिकारी सहित तमाम लोग फंस गए। करीब एक घंटे बाद दोपहर एक बजे जाम समाप्त होने के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू तरीके से बहाल हो सका, तब जाकर राहगीरों ने राहत महसूस किया। इस संबंध में रजागंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जबकि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed