फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Unknown person committed suicide by jumping into the Ganges

अज्ञात व्यक्ति ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या

Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Unknown person committed suicide by jumping into the Ganges
शहर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी के पास हमीद सेतु से सोमवार को एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे बजे एक अज्ञात 45 वर्षीय अधेड़ ने नदी में छलांग लगा दी। गंगा में नौका से मछली मार रहे मछुआरों की नजर पड़ते ही वह उसे बचाने के लिए निकल पड़े। साथ ही इसकी सूचना रजागंज पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की सहायता से उसकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद दो बजे अधेड़ को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतक के शिनाख्त में जुट गई। मृतक नीला शर्ट, हाफ सफेद स्वेटर और काला पैंट पहने हुए था। इस संबंध में रजागंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed