{"_id":"6293b77629d729250458b326","slug":"university-demand-on-budget-proposal-ghazipur-news-vns6561758105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट प्रस्ताव पर विश्वविद्यालय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट प्रस्ताव पर विश्वविद्यालय की मांग
विज्ञापन
जनपद में विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने का मामला विधानसभा में गूंजा। क्षेत्र के युवा विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने शनिवार को बजट प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विश्वविद्यालय की स्थापना का मामला उठाया। मुहम्मदाबाद विधानसभा से पहली बार विधायक बने सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि जनपद में 300 से ज्यादा महाविद्यालय है। लेकिन जनपद में कोई विश्वविद्यालय न होने से यहां के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। इसलिए गाजीपुर में एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी एक्सप्रेस जो लखनऊ से हमारे विधानसभा मुहम्मदाबाद के पखनपुरा गांव तक बनाने घोषणा की थी उसका लाभ किसानों को मिले इसके लिए हमारे क्षेत्र में कृषि मंडी, दुग्ध डेयरी और अन्तर्राज्यीय बस अड्डा भी बनना था। अब जब कि वह एक्सप्रेस-वे पूर्वाचल एक्सप्रेस के नाम से बनकर शुरू भी हो गया है लेकिन इस बजट में कृषि मंडी, दुग्ध डेयरी और बस अड्डा बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुहम्मदाबाद में दो साल से ट्रामा सेंटर बनकर तैयार है। लेकिन वह आज तक चालू नहीं हो पाया, न तो उसमें डाक्टर तैनात हुए और न ही चिकित्सा से संबंधित उपकरण लग पाए। जिससे लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने इसके शीघ्र चालू करने की मांग की। इसके अलावा मन्नू अंसारी ने मुहम्मदाबाद में एक राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थापित किये जाने की भी मांग सदन में रखी।