फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Unemployment, inflation broke all previous records

Ghazipur News: बेरोजगारी, महंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े

Sat, 08 Apr 2023 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Unemployment, inflation broke all previous records
भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी के तत्वावधान में भगत सिंह जन अधिकार यात्रा शुक्रवार को इलाहाबाद से चलकर मऊ होते हुए देर शाम कासिमाबाद पहुंची। इस मौके पर पार्टी के छात्र संगठन दिशा के पदाधिकारी अमित ने कहा कि आज देश अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रहा है। अगर आप सभी लोग मिलकर इस सरकार को नहीं उखाड़ फेंकेंगे तो आने वाला समय काफी संकटग्रस्त होने वाला है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार एवं आर्थिक असमानता ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। टैक्सों का पहाड़ लादकर महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेहनतकश जनता का जीवन नर्क बन गया है। लोग बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से इस कदर परेशान कभी नहीं हुए थे। सरकार ने वर्ष 2014 में हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का झांसा देकर वोट मांगने का काम किया था लेकिन आज लोग रोजी-रोजगार से हाथ धो चुके हैं। नोटबंदी, जीएसटी और कोरोना कालीन प्रबंधन ने विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्र के कमेरों के पेट पर लात मार दिया है। नौजवान भारत सभा के अविनाश ने कहा कि गरीबी और आर्थिक असमानता रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर पहुंच गई है। मनरेगा योजना के तहत सौ दिन का रोजगार देने की गारंटी पूरी तरह से विफल हो गई है। अंत में उन्होंने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को गिनाते हुए कहा कि गरीब और अमीर के बीच खाई बढ़ती जा रही है। बताया कि 12 मार्च को इलाहाबाद से निकली यह यात्रा चित्रकूट होते हुए अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ होकर आज कासिमाबाद आई है। यात्रा में रमेश, राजू, अंजलि, शिवा, इंद्रेश, किशन आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed