{"_id":"58026ff24f1c1bd8752916e7","slug":"under-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर थाने के सेवराई गांव में शुक्रवार की देर शाम एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों ने साक्ष्य छुपाने की गरज से बिना सूचना के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही विवाहिता के भाई ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
बिहार के बक्सर स्टेशन निवासी नंदजी सिंह की पुत्री प्रियंका सिंह (28) की शादी सेवराई गांव निवासी विरेंद्र प्रताप सिंह के छोटे पुत्र चंद्रशेखर सिंह से वर्ष 2009 में हुई थी। विवाहिता के भाई पप्पू सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही मेरी बहन प्रियंका सिंह को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल में उससे पति, ज्येष्ठ और उनकी मां दहेज की मांग करते थे। दहेज में चार पहिया वाहन की डिमांड पूरी न करने पर उसे मारते-पीटते थे।
बताया कि गुरुवार की दोपहर प्रियंका ने फोन करके बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति, ज्येष्ठ और सास ने मारने-पीटने के साथ उसे जान से मारने की धमकी दी है। विवाहिता के पति चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को शाम मृतका के भाई को फोन करके बताया कि प्रियंका सिंह की तबीयत काफी खराब होने से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
शव का दाह संस्कार किया जा रहा है। ये सूचना मिलते ही मृतका के भाई पप्पू सिंह ने दाह संस्कार करने से मना कर दिया। जब मायके पक्ष के लोग सेवराई गांव पहुंचे तो घर पर ताला बंद था और सभी आरोपी फरार थे।विवाहिता के भाई ने गहमर थाने में बहन के पति चंद्रशेखर सिंह, ज्येष्ठ राकेश सिंह उर्फ पिंटू और सास कांति देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार सिसौदिया ने बताया कि गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।